विराट की टीम आरसीबी बनी चैंपियन, पहली बार जीता आईपीएल खिताब, पंजाब किंग्स को दूसरी बार फाइनल में हार क

By VNI India | Posted on 4th Jun 2025 | खेल
IPL 2025

अहमदाबाद 04 जून (वीएनआई) आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उनके फैंस को 18 सालों से इंतजार था। 'ई साला कप नमदु' यानी ‘इस साल कप हमारा है’ का नारा इस बार हकीकत में बदल गया। मंगलवार को हुए रोमांचक फाइनल में 18 नंबर की जर्सी पहनने वाले विराट कोहली  की टीम ने पंजाब किंग्स को 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में पंजाब को 6 रनों से हराकर आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। गौरतलब है कि जो काम अब तक नामचीन कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों की कप्तानी में नहीं हो सका, वह  रजत पाटीदार ने  कर दिखाया| खिताब जीतने पर RCB को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। जबकि रनर-अप PBKS को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 190 रन बनाए। हालांकि शुरुआत में फिल सॉल्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली (43), मयंक अग्रवाल (24) और राजत पाटीदार (26) ने पारी को संभाला। अंतिम ओवरों में रोमारियो शेफर्ड (17 रन, 9 गेंद) ने तेज़ रन जोड़े। पंजाब के अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाज़ी की। इसके जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 184/7 का स्कोर ही बना सकी. 

पंजाब की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। मैच में अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। ्शायद बल्लेबाजी में अय्यर के फ्लॉप होने के कारण पंजाब किंग्स को फाइनल में हार मिली।शशांक सिंह ने ज़रूर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन और जोश इंग्लिस ने छोटे-छोटे योगदान दिए, लेकिन जीत के लिए काफी नहीं थे।

RCB के लिए क्रुणाल पंड्या सबसे किफायती और सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में जब पंजाब को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और शुरुआती दो गेंदों पर कोई बाउंड्री नहीं आई, तो विराट कोहली ने आंखें मून्द लीं थीं. उनका चेहरा देखकर उनका चेहरा देखकर ्ही समझा जा सकता था कि वे रो रहे हैं, RCB फैंस की आँखों में भी आंसू थे, लेकिन इस बार खुशी के ।बेंगलुरु की गलियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई. RCB की जीत के बाद भावुक विराट ने कहा, “मैंने अपना यौवन और पूरा करियर इस टीम को दिया है। हर सीजन कोशिश की, और अब जाकर यह सपना पूरा हुआ।” 

 आपको बता दें कि विराट बीते 18 साल से आरसीबी से जुड़े हैं और इसी के चलते उनके फैंस क्रिकेटर की एक टीम के प्रति इतनी लंबी वफादारी की दाद दे रहे हैं. इस पर महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पोस्ट में कोहली की रोती हुई तस्वीर शेयर की है और अपने इस पोस्ट के कैप्शन देते हुए लिखा है, 'भरोसा और विश्वास वो परिंदा है, जो उजाले को फील करता है, और तब भी गाता है, जब भोर भी अंधेरी होती है, विराट कोहली ने उस टीम को अपने 18 साल दिए, जो हर साल आईपीएल ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, आरसीबी भी इसका इंतजार कर रही थी और अब, आखिरकार सितारों ने जवाब दे दिया, और इस तरह ऐसी वफादारी ना सिर्फ खिताब जीतती है, बल्कि विरासत भी बनती है, विराट कोहली की विरासत याद रखी जाएगी'.

जीत के बाद विराट कोहली अपनी पत्नि अनुष्का शर्मा को गले लगाते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए भी दिखाई दिए साथ ही हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या भी अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए.

इस हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराशा तो जताई, लेकिन अपनी टीम के प्रदर्शन और युवा खिलाड़ियों की निडरता की जमकर तारीफ की. इसके साथ-साथ उन्होंने अगले सीजन को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया.मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से निराशा है, क्योंकि हम इतने करीब थे. लेकिन जिस तरह से हमने इस सीजन में प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया, उसका पूरा श्रेय हमारे मैनेजमेंट और हर खिलाड़ी को जाता है. पिछले मैच को ध्यान में रखते हुए जो हमने यहां खेला था, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर बराबर था. लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की. क्रुणाल अद्भुत थे, उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया, यही निर्णायक मोड़ था. हमारी टीम के हर व्यक्ति पर गर्व है, कई युवाओं ने अपना पहला सीज़न खेला. उनकी निडरता अद्भुत थी. काम अभी आधा-अधूरा है, हमें इसे अगले साल जीतना है. जिस तरह से हमने हर खेल का सामना किया वह सकारात्मक था, उन्होंने काफी अनुभव हासिल किया है और हम अगले साल उस पर काम कर सकते हैं.’

दिल्‍ली पुलिस  ने भी  विराट कोहली की टीम 18 साल के संघर्ष और विश्वास  के साथ इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद ड्राइविंग अवेयरनेस को बढ़ावा देने वाला एक  ता्रीफे काबिल पोस्‍ट सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर किया है.  दिल्‍ली पुलिस ने पोस्‍ट किया, ‘विराट जीत के लिए धैर्य रखना जरूरी है. देखो! 18 साल वेट किया..और तुम अभी से कार, बाइक चलाने के लिए जिद करते रहते हो मम्‍मी-पापा से!’ दिल्‍ली पुलिस के इस सोशल मीडिया पोस्‍ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है

फाईनल मे हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराशा तो जताई, लेकिन अपनी टीम के प्रदर्शन और युवा खिलाड़ियों की निडरता की जमकर तारीफ की. .मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से निराशा है, क्योंकि हम इतने करीब थे. लेकिन जिस तरह से हमने इस सीजन में प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया, उसका पूरा श्रेय हमारे मैनेजमेंट और हर खिलाड़ी को जाता है. पिछले मैच को ध्यान में रखते हुए जो हमने यहां खेला था, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर बराबर था. लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की. क्रुणाल अद्भुत थे, उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया, यही निर्णायक मोड़ था. हमारी टीम के हर व्यक्ति पर गर्व है, कई युवाओं ने अपना पहला सीज़न खेला. उनकी निडरता अद्भुत थी. काम अभी आधा-अधूरा है, हमें इसे अगले साल जीतना है. जिस तरह से हमने हर खेल का सामना किया वह सकारात्मक था, उन्होंने काफी अनुभव हासिल किया है और हम अगले साल उस पर काम कर सकते हैं.’






Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 13th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 11th Apr 2026
Today in History
Posted on 11th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Apr 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

savitri
Today in History

Posted on 3rd Jan 2026

bird
Thought of the Day

Posted on 10th Mar 2026

immun
Today in History

Posted on 10th Nov 2025

Today in History
Posted on 4th Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 6th Feb 2026
Thought of the Day
Posted on 4th Nov 2025
Today in History
Posted on 23rd Oct 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india