केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अब 2 नहीं 7 जिले होंगे

By VNI India | Posted on 27th Apr 2026 | देश
लद्दाख

नई दिल्ली, 27 अप्रैल,  (वीएनआई) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक ढांचे को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमे  अब पांच नए जिले बनाए जाएंगे, जिसके बाद यहां जिलों की कुल संख्या दो से बढ़कर सात हो जाएगी। 

लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस फैसले को मंजूरी देते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल सीमाओं के पुनर्गठन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों तक प्रशासन को और करीब पहुंचाना है। गौरतलब है इस घोषणा को लद्दाख के प्रशासनिक इतिहास का अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से स्थानीय लोग छोटे प्रशासनिक इकाइयों की मांग कर रहे थे। लद्दाख में जिन पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी मिली है, उनमें नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर, द्रास है, अब तक लद्दाख में केवल दो जिले थे, लेह और कारगिल। नए जिलों के बनने के बाद प्रशासनिक नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा और कुल सात जिले अस्तित्व में आ जाएंगे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

instruments
Thought of the Day

Posted on 12th Aug 2026

Today in History
Posted on 27th Jun 2025
Thought of the Day
Posted on 11th Oct 2026
Today in History
Posted on 14th Sep 2026
Today in History
Posted on 10th Dec 2025
Today in History
Posted on 26th Apr 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india