राष्ट्रमंडल खेल (महिला हॉकी) : वेल्स के हाथों भारत को 3-2 से मिली हार

By Shobhna Jain | Posted on 5th Apr 2018 | खेल
altimg

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (वीएनआई)| भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। वेल्स ने आज भारत को 3-2 से मात देते जीत हासिल की। 

यह वेल्स की भारत पर हॉकी इतिहास में पहली जीत है। भारत को इस मैच में 15 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो सिर्फ एक को गोल में बदल पाई। वेल्स के लिए लिसा डाले ने सातवें, सियान फ्रेंच ने 26वें और नताशा ने 57वें मिनट में गोल किए। भारत के लिए कप्तानी रानी ने 34वें और 41वें मिनट में निकी प्रधान ने गोल किए। भारत अपने अगले मैच में शुक्रवार को मलेशिया से भिड़ेगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india