भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को किया निलंबित

By Shobhna Jain | Posted on 24th Dec 2023 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 24 दिसंबर, (वीएनआई) भारतीय कुश्ती संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को लेकर पहलवानो के जारी विरोध के बीच भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए संजय सिंह और उनकी पूरी टीम को फिलहाल निलंबित कर दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी माने जा रहे संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित कई खिलाड़ी ने अपना विरोध दर्ज़ कराया। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुछ दिन पहले ही कुश्ती छोड़ने का ऐलान करते हुए कुश्ती से संन्यास लिया और इसके अगले ही दिन बजरंग पुनिया ने सरकार को पद्मश्री वापस लौटा दिया। जिसके बाद से इस विवाद को तूल पकड़ता देख  खेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया, हालाँकि खेल मंत्रालय ने यह फैसला लेने के पीछे कुश्ती संघ द्वारा टूर्नामेंट कराने की जल्दबाजी बताया है। वहीं संजय सिंह को सस्पेंड करने के साथ ही कुश्ती संघ के आने वाले सभी कार्यक्रमों को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है। संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india