खेल हस्तियों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 27th Oct 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत में मनाये जा रहे दिवाली के पावन त्यौहार पर भारत के साथ-साथ बाहर की भी खेल हस्तियों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो संदेश ट्वीट कर सबको हैप्पी दीवाली कहा है।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने "दिवाली वाइब्स" के साथ एक फोटो ट्वीट कर लिखा,थोड़ा गुलाबी रंग कभी भी किसी को चोट नहीं पहुंचाता है। 'हैप्पी' दिवाली की शुभकामनाएं।

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने ट्वीट कर लिखा, मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं," शटलर साइना नेहवाल ने ट्वीट किया।

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट कर लिखा, दीवाली की खुशी और भावना आपको और आपके परिवार को रोशनी, शांति, समृद्धि और खुशियां दें। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्वीट कर लिखा, आशा है कि यह दीपावली आपको और आपके परिवार को बहुत सारी खुशियाँ, सुख और समृद्धि दे।

इसके आलावा पहलवान बजरंग पुनिया और शटकर किदांबी श्रीकांत ने भी इस अवसर पर एक वीडियो संदेश ट्वीट किया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, वेस्टइंडीज के स्टार क्रिस गेल और क्रिकेटर से कोच बने टॉम मूडी ने अपने प्रशंसकों को हैप्पी दिवाली की शुभकामनाये दी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 30th Nov 2021

Today in history
Posted on 31st Oct 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india