कांग्रेस के मुंबई मुख्यालय में तोड़-फोड़

By Shobhna Jain | Posted on 1st Dec 2017 | राजनीति
altimg

मुंबई, 1 दिसम्बर (वीएनआई)| आजाद मैदान स्थित मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के कार्यालय में कुछ अज्ञात लोगों ने आज सुबह तोड़-फोड़ की। यह घटना आज सुबह आठ बजे की है, जब कार्यालय में साफ-सफाई हो रही थी, उस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग अचानक कार्यालय में घुसे।

इन अराजक तत्वों ने छड़ियों और अन्य चीजों की मदद से कांच के कैबिन तोड़ दिए और तारों की फिटिंग और फर्नीचर भी नष्ट कर दिया। मुंबई पुलिस की टीम और पार्टी के वरिष्ठ नेता जांच और इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कार्यालय परिसर बुरी तरह से नष्ट हो गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india