प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय हाॅकी टीम को पदक जीतने पर दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 5th Aug 2021 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 05 अगस्त, (वीएनआई) टोक्यो में ओलिंपिक में आज खेले गए कांस्य पदक के मुक़ाबले में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने जर्मनी को हराकर 41 साल बाद हाॅकी में पदक जीता है। वहीं इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। ब्राॅन्ड मेडल जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।।

गौरतलब है कि हॉकी में भारत ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने म्यूनिख ओलंपिक खेल-1972 में आखिरी बार कांस्य पदक जीता था। वहीं इस मैच के चौथे क्वार्टर के आखिरी पलों में जर्मनी ने अपना गोलकीपर हटाकर खेलने का रिस्क लिया और भारतीय हॉकी टीम ने 5-4 की जीतकर ओलंपिक पदक जीतने का इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम को अब चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india