श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

By Shobhna Jain | Posted on 24th Nov 2017 | खेल
altimg

नागपुर, 24 नवंबर (वीएनआई)| श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल ने आज विदर्भ राज्य क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी। इससे पहले कोलकाता में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था। भारत उसमें जीत के करीब आकर चूक गया था।

श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी को हल्की चोट है। उनके स्थान पर ईशांत शर्मा आए हैं। शादी के बंधन में बंधे भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर रोहित शर्मा को मौका मिला है। वहीं आराम करने गए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह मुरली विजय अंतिम एकादश में आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है : 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Dec 2023

Today in history
Posted on 23rd Jan 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india