भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया

By Shobhna Jain | Posted on 21st Aug 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 21 अगस्त, (वीएनआई) 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आज खेले गए मुकाबले में कजाकिस्तान को 21-0 से रौंद दिया। 

पूल-बी के इस मुकाबले में भारतीय खिलाडियों द्वारा लगातार गोल से कजाकिस्तान की टीम बेबस सी नजर आई। भारतीय महिला टीम ने तीन क्वॉर्टर के बाद 16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। 

महिला हॉकी टीम ने भी इसी लय को बरकरार रखा और कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक गोल किए। नवनीत कौर ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए। उन्होंने 11वें, 12वें, 16वें और 48वें मिनट (2 गोल) में गोल दागे। वहीं गुरजीत कौर ने 4 गोल दागे। गुरजीत ने 8वें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा लालरेमसियामी और वंदना ने 3-3 गोल किए जबकि लिलिमा ने 2 गोल किए। वहीं, नेहा, उदिता, दीप ग्रेस, नवजोत और मोनिका ने 1-1 गोल किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th Mar 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india