टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत ने 'तू ठान ले' थीम साॅन्ग किया लॉन्च

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jun 2021 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 24 जून, (वीएनआई) टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए बीते बुधवार को ओलंपिक दिवस के मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय ओलंपिक दल को प्रोत्साहित करने के लिए आधिकारिक थीम गीत 'तू ठान ले' लॉन्च किया।
 
राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में  मोहित चौहान द्वारा रचित भारतीय यह थीम गीत लॉन्च किया गया है। वहीं पीआईबी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, यहां टोक्यो 2020 के लिए आधिकारिक थीम सॉन्ग है, जो भारतीय ओलंपिक दल के लिए तैयार किए गए ओलंपिक थीम सॉन्ग के मेलोडी के लिए ट्यून है। 
 
गौरतलब है इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय युवा मामले और खेल मंत्री किरण रिजिजू, आईओए अध्यक्ष डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india