दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने लगाया पदकों का दोहरा शतक

By Shobhna Jain | Posted on 8th Dec 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 08 दिसंबर, (वीएनआई) दक्षिण एशियाई खेलों के 13वें संस्करण के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 पदकों का अकड़ा पार कर लिया है। 

भारत ने इन खेलों में  200 पदक हासिल करने के साथ स्वर्ण पदक में भी शतक लगा दिया है, और उम्मीद है भारत आगे भी कई स्वर्ण पदक अपने नाम कर सकता है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने बीते शनिवार को ही 29 स्वर्ण पदक के साथ कुल 49 पदक अपने नाम किये। 

गौरतलब है भारतीय टीम पदक तालिका में 110 स्वर्ण, 69 रजत और 35 कांस्य पदक समेत के 214 पदकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं मेजबान नेपाल 43 स्वर्ण, 34 रजत और 65 कांस्य पदक समेत 142 पदकों के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि श्रीलंका 30 स्वर्ण, 57 रजत और 83 कांस्य पदक समेत कुल 170 पदक लेकर तीसरे स्थान पर चल रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
घर

Posted on 22nd Sep 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india