चिकित्सा क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला नोबेल पुरस्कार

By Shobhna Jain | Posted on 7th Oct 2019 | विदेश
altimg

स्कॉटहोम, 07 अक्टूबर, (वीएनआई) 2019 के लिए नोबेल पुरस्कारों की आज स्वीडन में घोषणा की गई है। इस बार नोबेल प्राइज फॉर मेडिसीन तीन लोगों को दिया गया है।  

साल का पहला नोबेल पुरस्कार इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में देने का ऐलान किया गया है। अमेरिका के विलियम जी. केलिन जूनियर और ब्रिटेन के सर पीटर जे. रेटक्लिफ और अमेरिका के ग्रेग एल सेमेन्जा को संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। इन लोगों को यह सम्मान इसलिए यह दिया गया है क्योंकि उन्होंने खोज की थी कि शरीर की कोशिकाएं कैसे ऑक्सीजन की मौजदगी को समझती हैं। गौरतलब है मेडिकल क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के ऐलान के बाद अब 14 अक्टूबर तक 6 अन्य क्षेत्रों जैसे भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति आदि के विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india