महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jun 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 29 जून, (वीएनआई) हॉकी इंडिया ने लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए आज 18 सदस्य भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान रानी को सौंपी गई है, जबकि टीम की उप-कप्तान सविता होंगी। टूर्नामनेट की शुरुआत 21 जुलाई से होगी।

इस विश्व कप में भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। पूल-बी में भारतीय टीम के साथ मेजबान इंग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल है। 
भारतीय टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, ‘राष्ट्रीय शिविर में सभी खिलाड़ियों ने बहुत कड़ी मेहनत की थी। ऐसे में 18 सदस्यीय टीम का चुनाव करना बेहद मुश्किल था। हालांकि, हमे लगता है कि यह टीम विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

टीम इस प्रकार है :- गोलकीपर: सविता (उप-कप्तान), राजानी एतिमार्पु 
डिफेंडर: सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोकर। 
मिडफील्डर: नमीता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नवजोत कौर, निक्की प्रधान। 
फॉरवर्ड: रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और उदिता। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india