अम्बाती रायुडू के संन्यास के बाद गौतम गंभीर चयनकर्ताओं पर भड़के

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jul 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 03 जुलाई, (वीएनआई) भारतीय टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू के आज अचानक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए चयनकर्ताओं पर भड़के। 

गौतम गंभीर ने पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पूरी चयन समिति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस चयन समिति के पांचों चयनकर्ताओं ने मिलकर भी उतने रन नहीं बनाए होंगे जितने अकेले रायडू ने अपने करियर में बनाए हैं। उन्होंने कहा मेरे हिसाब से इस विश्व कप में चयनकर्ताओं ने पूरी तरह से निराश किया है। रायडू ने इन्हीं लोगों की वजह से संन्यास का फैसला लिया है और इन्हीं लोगों की निर्णय लेने का क्षमता का इसमें दोष है।

अम्बाती रायडू ने अपने संन्यास का फैसला ऐसे समय किया है जब इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्वकप में चोटिल विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जबकि विश्व कप में रायडू भारत के लिए आधिकारिक स्टैंडबाई लिस्ट में शामिल खिलाड़ी थे। गौरतलब है विजय शंकर नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुने गए थे। वहीं नंबर चार के लिए कभी रायडू टीम की पहली पसंद माने जाते थे। वहीं रायडू का संन्यास इशारा करता है कि कि वे भारतीय टीम में भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

KKR-RCB CLASH(MONDAY)
Posted on 12th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india