पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

By Shobhna Jain | Posted on 15th Aug 2020 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 15 अगस्त, (वीएनआई) भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है। 
 
वर्ल्डकप 2019 के बाद से लम्बे समय तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अपने सन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। फिलहाल वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते रहेंगे। जोकि इस बार कोरोना महामारी के कारण भारत से यूएई में शिफ्ट किया गया है। 
 
गौरतलब है धोनी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बीते कई दिनों से उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहले वर्ल्ड टी20 का खिताब जीता था। इसके बाद भारत में 2011 में खेले गए वर्ल्डकप में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने करीब 28 साल बाद वर्ल्ड कप की ट्रोफी पर कब्जा किया था। 
 
अब जबकि धोनी ने सन्यास ले लिया है तो उनके सन्यास के बाद चयनकर्ता ऋषभ पंत को भविष्य के लिए तैयार कर सकते है। इसके साथ ही संजू सैमसन, ऋद्धिमान साहा और ईशान किशन के पास भी एक बेहतर मौका है भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के दावेदारी पेश करना 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history
Posted on 9th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india