रहाणे और विजय ने लगाया अर्धशतक, भारत ने दिया 272 का लक्ष्य

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jul 2015 | खेल
altimg
हरारे, 12 जुलाई (वीएनआई)। भारत और जिम्बाब्वे बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज का दूसरा एकदिवसीय मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रहाणे (63) और मुरली विजय (72) की शतकीय साझेदारी की बदौलत ज़िम्बाब्वे को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया। इससे पहले ज़िम्बाब्वे के कप्तान चिगुम्बुरा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया, भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुरली विजय, रहाणे, रायडू और बिन्नी की शानदार पारी की बदौलत 271/8 रन बनाये। भारत की सलामी जोड़ी रहाणे और मुरली विजय ने धीमी शुरुवात करते हुए पहले पावरप्ले 10 ओवर में 39/0 रन बना लिए थे। पावरप्ले के बाद रहाणे और विजय के बीच पहले विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी को चिबाभा ने तोडा और रहाणे को 63 के योग पर पवेलियन भेज पहली सफलता दिलाई। इसी बीच रहाणे ने 73 गेंद में 6 चौके की मदद से अपना 10 वां अर्धशतक बनाया। उसके बाद विजय भी रायडू के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन साझेदारी निभाने के बाद 72 के योग पर मदजीवा का शिकार बने। इसी बीच मुरली विजय ने 81 गेंद में एक चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रायडू भी मनोज तिवारी के साथ ४४ रन जोड़ने के बाद ४१ के योग पर सिकंदर रजा का शिकार बने। उसके बाद विपक्षी गेंदबाज़ो के आगे भारत के विकेट ताश के पत्तो की तरह बिखरते रहे, मनोज तिवारी और उथप्पा पिछले मैच की तरह इस मैच में भी बड़ा कमाल नहीं कर सके, तिवारी को तिरिपानो ने 22 रन पर और उथप्पा को मदजीवा ने 13 रन पर बोल्ड आउट किया। आखिरी ओवर में बिन्नी ने 25 रन का योगदान देते हुए भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया था, बिन्नी को विटोरी ने आउट किया। अंत में मदजीवा ने पहले जाधव को 16 और पटेल को 1 रन पर आउट भारत को बड़े स्कोर तक बढ़ने से रोक दिया और भारतीय टीम ने हरभजन के 5 रन की बदौलत निर्धारित ओवर में 271/8 रन बनाकर ज़िम्बाब्वे को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से मदजीवा ने 4/49, सिकंदर रज़ा ने 1/25, विकेट लिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india