नई दिल्ली, 14 अप्रैल, (वीएनआई) भाजपा ने दिल्ली के मायापुरी में हिंसा के लिए दिल्ली सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।
बीजेपी नेता और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विट कर बीते शनिवार को सीलिंग के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर नाकामी दोष लगाया है। उन्होंने आरोप है कि,मायापुरी हिंसा राज्य सरकार की नाकामी है, विशेष तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की। गौरतलब है शनिवार को सीलिंग के दौरान वहां हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे।
No comments found. Be a first comment here!