धवन ने लगाया शतक, लंच तक भारत ने 227/2 रन बनाये

By Shobhna Jain | Posted on 13th Aug 2015 | खेल
altimg
गॉल, 13 अगस्त (वीएनआई)। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन आज दिन के पहले सत्र लंच तक भारत ने शिखर धवन के शतक की बदौलत 227/2 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर भारत ने 44 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 183 रन के जवाब में अपने पहले दिन के स्कोर 128/2 से आगे खेलते हुए दूसरे दिन के पहले सत्र लंच तक 227/2 रन बनाये। शिखर धवन 110 और विराट कोहली 86 रन बनाकर खेल रहे है। दिन के पहले सत्र लंच तक भारत ने 63 ओवर में 227/2 रन बनाये। शिखर धवन और विराट कोहली ने अपनी शतकीय साझेदारी को अघेय बढ़ाते हुए दोहरे शतक के करीब पहुँचाते हुए भारत को 44 रन की बढ़त दिलाई । कप्तान विराट कोहली ने अपने कल के स्कोर 45 रन से गए खेलते हुए 90 गेंद में 7 चौके की मदद से अपना अर्ध शतक पूरा किया। वंही शिखर धवन ने 53 रन से गए खलते हुए 178 गेंद में 10 चौके की मदद से लगातार दूसरा और करियर का चौथा शतक लगाया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india