सुनेत्रा पवार महाराष्‍ट्र की पहली महिला डिप्‍टी सीएम बनी

By VNI India | Posted on 31st Jan 2026 | राजनीति
सुनेत्रा पवार

मुम्बई, 31 जनवरी (वीएनआई) महाराष्‍ट्र की राजनीति में लगातार बदल रहे घटनाक्रम के बीच आज दिवंगत अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्‍यमंत्री की शपथ ली। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बानी हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज लोकभवन में शाम पांच बजे  सुनेत्रा पवार को डिप्‍टी सीएम पद की शपथ दिलवाई। पति की दर्दनाक मौत के गम में डूबी सुनेत्रा पवार ने जब शपथ ली तब उनकी आंखों में आंसू झलक पड़ा और आवाज भी साथ नहीं दे रही थी। सुनेत्रा पवार ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पहले राज्‍यसभा सांसद पद से इस्‍तीफा दे चुकी हैं। वहीं उन्हें उपमुख्‍यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें अजित पवार के निधन से रिक्त हुई बारामती सीट से उपचुनाव लड़ना होगा।

गौरतलब है महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की प्‍लेन क्रैश दुर्घटना के तीन दिन बाद शनिवार को सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद उन्‍होंने उपमुख्‍यमंत्री पद की नम आंखों से ली।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 5th Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in History
Posted on 2nd May 2025
Today in History
Posted on 29th Apr 2026
Today in History
Posted on 4th Aug 2025
Today in History
Posted on 27th Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india