तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज 2-1 से जीती

By VNI India | Posted on 6th Dec 2025 | खेल
भारत
विशाखापट्टनम, 6 दिसंबर (वीएनआई) विशाखापट्टनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक मुक़ाबले को भारत ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से केवल क्विंटन डी कॉक की शानदार शतकीय पारी रही। उन्होंने 89 गेंदों में 106 रन की शानदार पारी खेलते हुए आठ चौके और छह छक्के जड़े। हालांकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 67 गेंदों पर 48 रन बनाकर डी कॉक के साथ अहम साझेदारी निभाई। लेकिन डी कॉक के आउट होते ही कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर नहीं बना सका और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट झटककर दबाव बनाए रखा। ट्रेसी ब्रिट्जके ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए। मार्करम केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन का योगदान दिया। इसके बाद मार्को जानसन के 17 और केशव महाराज के नाबाद 20 रन ने टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव दोनों ने 4-4 विकेट झटके।

जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए धमाल मचा दिया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट लेने का और मैच में वापसी करने का कोई मौका नही दिया। रोहित शर्मा 73 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बना आउट हो गए। वहीं जायसवाल अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद टिके रहे और विराट कोहली के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए अपना पहला शतक पूरा कर लिया। तीनों प्रारूप में भारत के लिए शतक जड़ने के मामले में वह छठे खिलाड़ी बन गए। वहीं कोहली ने भी अपना अंदाज टी20 अंदाज़ दिखाते हुए 45 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों से नाबाद 65 रन बनाए। जायसवाल 116 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने 40वें ओवर में 1 विकेट पर 271 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

dada
Today in History

Posted on 4th Sep 2026

news
Thought of the Day

Posted on 29th Jan 2026

ambedkar
today in history

Posted on 14th Apr 2026

Today in History
Posted on 9th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 27th Jul 2025
Today in History
Posted on 26th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 18th Aug 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india