प्रधानमंत्री मोदी ने कहा महाराष्ट्र ने झूठ-छल फरेब को पूरी तरह से हराया

By VNI India | Posted on 23rd Nov 2024 | राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 23 नवंबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत पर  लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महायुति की जीत को ऐतिहासिक बताया। 

प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जहाँ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को बंधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में झूठ-छल और फरेब पूरी तरह हार गया। महाराष्ट्र में परिवारवाद की पूरी तरह हार हुई। महाराष्ट्र में सच्चे समाजिक न्याय की जीत हुई।' इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हम महाविजय का उत्सव मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं, आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, उन्होंने आगे कहा आज महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है और महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Oct 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india