कोलंबिया में इमारत ढहने से अबतक 18 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2017 | विदेश
altimg
बोगोटा, 30 अप्रैल (वीएनआई)। कार्टाजेना में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। वहीं बचाव कर्मी मलबे से लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। सिटी हॉल ने पीड़ितों की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 18 की मौत हुई है जबकि 23 घायल हुए हैं और अब तक 41 लोगों को बचाया गया है। मेयर मैन्यूएल ड्यूक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डेवलपर्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, जिनकी पहचान मायरा, इडवाडरे और विल्फ्रन क्वीरोज के रूप में की गई है, जो भाई-बहन हैं। ड्यूक ने कहा, वे अवैध रूप से इमारत का निर्माण कर रहे थे। उनके पास इसकी परमिट नहीं थी। कोलंबिया के अभियोजन पक्ष ने कहा कि क्वीरोज भाई-बहन को फिलहाल भगोड़ा माना जा रहा है। अधिकारियों ने भाई-बहनों की कंपनी, कंस्ट्रक्संस और क्विरोज द्वारा निर्मित अन्य इमारतों की भी समीक्षा की। कोलंबिया के अटार्नी जनरल के कार्यालय ने इस मामले में भ्रष्टाचार के संदेह पर कई शहर के अधिकारियों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india