भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा 'केजरीवाल को सता रहा हार का डर'

By VNI India | Posted on 9th Jan 2025 | राजनीति
जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 9 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियां जारी चुनाव प्रचार के बीच भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल पर यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया।

जेपी नड्डा ने अपने एक्स पर लिखा, 'पिछले 10वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ाकर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई - बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गए।' उन्होंने आगे लिखा कि केजरीवाल ने यूपी-बिहार के हमारे लोगों को फर्जी वोटर कह कर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी। 

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहे हैं। उनके मन में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। कभी वो उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं। आज उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर तक कह दिया। दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history
Posted on 21st May 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india