राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध छाई रही, दिन में आसमान साफ

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 31 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध छाई रही। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्की धुंध छाई रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 28th Mar 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india