योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने समय पर लिया फैसला, इसलिए आज भारत है सुरक्षित

By Shobhna Jain | Posted on 24th May 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 मई, (वीएनआई) देश में कोरोना का कहर केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं रुक रहा है। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री ने समय पर फैसला लिया, इसलिए आज भारत सुरक्षित है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोरोना वायरस पर हालात की जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में कोरोना के खिलाफ मिली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया। साथ ही लॉकडाउन प्रभावित सभी लोगों को हर संभव मदद का आश्वसन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से जूझ रही है, समय से लिए गए फैसले के कारण आज भारत अपने आप को एक सुरक्षित स्थिति में पाता है। 

मुख्यमंत्री योगी ने लॉकडाउन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 119 चीनी मिल, 12 हजार ईंट भट्टे, 2500 कोल्ड स्टोरेज और अन्य आवश्यक उद्योगों को शुरू करवाया है। लॉकडाउन के दौरान अब तक प्रदेश में 18 करोड़ लोगों को 5 बार निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाया गया है। एक जून से छठी बार निशुल्क खाद्यान्न का वितरण शुरू होगा। वहीं उन्होंने प्रदेश वापस आए लोगों के लिए बड़ा फैसला लेते कहा माइग्रेशन कमीशन का गठन किया जाएगा। इस कमीशन का काम लोगों को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध करवाना होगा।
गौरतलब है लॉकडाउन के बावजूद देश में अब तक 1.32 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3900 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india