योगी आदित्यनाथ ने कहा युवाओं का कौशल तराशने के लिए हैं कौशल विकास केंद्र

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jul 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 15 जुलाई (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि युवाओं का कौशल तराशने के लिए देश तथा प्रदेश में कौशल विकास केंद्र बनाए गए हैं, जहां इनकी प्रतिभा को निखारा जाता है। स्वरोजगार की दिशा में कौशल विकास कार्यक्रम की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही युवाओं को संबोधित किया।  योगी ने कहा कि भारत विश्व में सबसे युवा देश है। देश के युवाओं को इसका लाभ लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। युवाओं को अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार संकल्पित है। युवा को प्रोत्साहन देने को नित्य नई योजनाएं सामने लाई जा रही हैं। योगी ने कहा, "मैं विश्व युवा कौशल दिवस की आप सभी युवाओं को बहुत बधाई देता हूं। देश तथा प्रदेश में कौशल विकास का वृहद कार्यक्रम तय टारगेट से चल रहा है। विश्व में भारत सबसे युवा देश माना जाता है। उप्र की 22 करोड़ की जनसंख्या में सबसे ज्यादा युवा हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में हमने बड़ा काम किया है। देश में प्रधानमंत्री मोदी ने कमान संभालते ही स्किल डेवलपमेंट के लिए कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदर्शनी समेत कई योजनाओं का भी शुभारम्भ किया। उनके साथ कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान भी थे। योगी आदित्यनाथ ने आईटीआई के छह नए भवनों के साथ ही 10 संस्थानों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण किया। साथ ही 25 संस्थानों में लैब, 35 संस्थानों में स्मार्ट क्लास, 4 संस्थानों का जीर्णोद्घार और 17 संस्थानों में नई कार्यशालाओं का भी लोकार्पण किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025
Today in History
Posted on 18th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india