नागरिकता कानून के विरोध में शामिल योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

देशभर में कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली में निकाले जा रहे जुलूस में विरोध प्रदर्शन के लिए  योगेंद्र यादव भी लाल किले पर पहुंचे थे, जहां दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं स्वराज इंडिया की ओर से कहा गया है कि योगेंद्र यादव शान्तिपूर्ण विरोध जताने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गौरतलब है नागरिकता कानून के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई संगठनों ने आज प्रजदर्शनों का ऐलान किया है। दिल्ली के लाल किला पर विरोध बुलाया है। हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। 

इसकेअलावा मशहूर इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को भी बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके अलावा भी काफी संख्या में लोगों को देशभर से हिरासत में लिया गया है। वहीं गुहा ने कहा- पुलिस औपनिवेशक शासकों के इशारों पर काम कर रहे हैं। यहां आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वो दिल्ली से ऑर्डर ले रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग डरे हुए हैं। गृह मंत्री शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दे सकते। मैं लगातार विरोध करता रहूंगा।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india