लालू यादव के जन्मदिन पर पत्नी राबड़ी देवी ने दी शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jun 2020 | राजनीति
altimg

पटना, 11 जून, (वीएनआई) चारा घोटाले मामले में रांची की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आज 73 वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़े तेजप्रताप यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जबकि छोटे बेटे तेजस्वी यादव रिम्स में पिता लालू प्रसाद यादव से मिलेंगे। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।

वहीं बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटनदेवी माता के मंदिर पहुंचकर पिता के जन्मदिन पर महाआरती की। जबकि आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर पार्टी ने 72,000 से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाने का एलान किया है। इसी बीच रांची में लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर रिम्स में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है।  वहीं उनके जन्मदिन पर चढ़े सियासी पारा पर विरोधियों ने उनके खिलाफ पटना में नया पोस्टर लगाया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 7th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india