उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा तंज कसते हुए कहा जब नाश मनुष्य पर छाता है तो विवेक मर जाता है

By Shobhna Jain | Posted on 1st Dec 2018 | राजनीति
altimg

मोतिहारी, 01 दिसंबर, (वीएनआई) राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज इशारों ही इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर फिर निशाना साधते हुए कहा है कि जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है। 

कुशवाहा आज बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आरएलएसपी के एक नेता की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे को लेकर दोनों नेताओं द्वारा समय नहीं दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर कहा उन्होंने क्यों समय नहीं दिया, इसका उत्तर तो वही दे सकते हैं लेकिन दिनकर के शब्दों में- जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने कहा आगामी 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में पार्टी का चिंतन शिविर आयोजित किया गया है। यहां कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद पार्टी अगले कदम की घोषणा करेगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 29th Jan 2024

बजट
Posted on 2nd Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india