कांग्रेस नेता राजबब्बर को कासगंज जाने की नहीं मिली अनुमति

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jan 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 31 जनवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को एटा जिले के कासगंज में हुई हिंसा के बाद कासगंज जाने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। 

प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कासगंज जाने से रोक दिया है। कासगंज हिंसा के बाद राज बब्बर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहा था।

इससे पहले मंगलवार को चंदन के परिवार से मिलने आ रहे अलीगढ़ बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और उनके साथियों को मिशन चौराहे के पास पुलिस ने रोक दिया था। उन्हें संघ कार्यालय जाना था लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।  वहीं, मंगलवार को ही उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कासगंज हिंसा को एक बड़ी साजिश करार देते हुए इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया था।साक्षी महाराज ने कहा था कि इस दंगे के पीछे पूरी तरह से कांग्रेस है। दरअसल विपक्ष इस बात से परेशान है कि मोदी और योगी सरकार में दंगे क्यों नहीं हो रहे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Feb 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india