यूपी के बीजेपी नेता बृजमोहन की डेंगू से दिल्ली में मौत

By Shobhna Jain | Posted on 11th Nov 2018 | राजनीति
altimg

आगरा, 11 नवंबर, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश के आगरा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन जोशी की आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। 

बृजमोहन जोशी अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड गए है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद आगरा में शोक की लहर दौड गई है। एक जानकारी के अनुसार, ब्रजमोहन जोशी आगरा के बाह के शाहपुर ब्राह्मण गांव के रहने वाले थे। जोशी परिवार सहित दिल्ली में रहते थे। उनका चांदनी चौक पर साड़ी का कारोबार था। उन्हें भाजपा ने आगरा जिले का उपाध्यक्ष बनाया था। गौरतलब है कि उन्होंने 7 नवंबर को अपनी फेसबुक दिवाली की शुभ कामनाये पोस्ट की। उसके बाद बीमार होने पर जोशी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Dec 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india