केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर विदेश दौरे से लौटे

By Shobhna Jain | Posted on 14th Oct 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर, (वीएनआई) नाईजीरिया के दौरे से आज भारत लौटे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपने ऊपर लगे तमाम यौन शोषण के आरोपों पर कहा कि वह इन आरोपों पर बाद में बयान जारी करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री अकबर से जब पूछा गया कि आपका यौन शोषण के आरोप पर क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि इसपर बाद में बयान जारी करूंगा। गौरतलब है कि एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि जब एमजे अकबर संपादक थे तो उन्होंने उनके साथ यौन शोषण किया था।

वहीं बीते शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि, देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत। हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं। आप मेरा नाम भी इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख सकते हैं। हालांकि उन्होंने जांच की बात पर यह कहा, 'इस पर जरूर सोचेंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india