भाजपा ने उमा भारती को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 मार्च, (वीएनआई) केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रही उमा भारती को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। 

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उमा भारती जी ने चुनाव ना लड़ने की इच्छा पार्टी के सामने रखी थी। वो संगठन में रहकर काम करना चाहती थी। इसलिए भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। गौरतलब है कि पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को ही खबर सामने आई थी कि उमा भारती इस बार चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्‍हों‍ने कहा था कि उनकी मई से 18 माह तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
रचना

Posted on 14th Feb 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india