सोनिया गांधी ने घर जा रहे लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री को लिखा खत

By Shobhna Jain | Posted on 28th Mar 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 मार्च, (वीएनआई) कोरोना वायरस की वजह से  देश में लागू लॉकडाउन से परेशान होकर बड़े पैमाने पर अपने घरों लौट रहे लोगों की मदद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 

सोनिया गांधी ने बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख आग्रह किया कि देश में लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर रास्तों में फंसे मजदूरों एवं गरीबों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजारी जारी की जाए। उन्होंने आग्रह किया कि, रास्ते में फंसे लोगों को उनके घरों तक जाने के लिए राज्य परिवहन की सेवा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा लाखों मजदूर सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल जाने को मजबूर हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद है। बहुत सारे लोग अपने घरों ओर होटलों में हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा आग्रह है कि रास्ते में फंसे लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजारी जारी किया जाए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india