लोकसभा से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनाया यूपी महासचिव

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 जनवरी, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश के बड़ा राजनीतिक बदलाव करते हुए प्रियंका वाड्रा गांधी को सक्रिय राजनीति में उतरने का फैसला किया है। कांग्रेस ने उन्हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का महासचिव बनाने का ऐलान किया है। 

गौरतलब है कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रही मांग के बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने जा रही हैं और कांग्रेस ने उन्‍हें महासचिव बनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा प्रियंका को जो जिम्मेदारी दी गई, वह बेहद अहम है। इसका असर केवल पूर्वी यूपी पर ही नहीं होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों पर भी पड़ेगा।'

प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्‍ताह से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने इसके अलावा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को एआईसीसी का महासचिव बनाया है। उन्‍हें पश्चिमी यूपी की जिम्‍मेदारी दी गई है। वहीं उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 30th Oct 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india