सोनिया गांधी का आज जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य नेताओ ने दी शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 9th Dec 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 9 दिसंबर, (वीएनआई) पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी परिवार की बहु सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबी आयु की कामना की है। वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओ ने भी अपनी नेता को बधाई सन्देश लिखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्वीटर पर सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है। वो शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने लिखा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की एक निरंतर समर्थक, वो साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अत्यंत दयालुता का प्रतीक रही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार से इंद्रा गाँधी के बेटे राजीव गांधी से उनकी शादी हुई, जिसके बाद उनके जीवन में नया मोड़ आया। हालांकि, सोनिया गांधी शुरू से सक्रिय राजनीतिक से दूर रहीं। लेकिन बाद में वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनी और 10 साल उनके नेतृत्व में यूपीए-1 और यूपीए-2 की सरकार रही। सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों के कारण वो सक्रिय राजनीति से दूर हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
पुस्तकें

Posted on 5th Feb 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india