सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बापू को दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर, (वीएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें पुष्प अर्पित किए। सोनिया गांधी ने इसके बाद विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आजादी के आंदोलन में जिस तरह से महात्मा गांधी ने देश का नेतृत्व किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री ने देश की आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल भी गए। देश आजाद होने के बाद लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री भी बने थे। उन्होंने देश में जय जवान, जय किसान का नारा दिया था, जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india