स्मृति ईरानी ने कहा वोट के लिए अमेठी में नमाज पढ़ती हैं प्रियंका

By Shobhna Jain | Posted on 17th May 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 17 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों की बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधीपर निशाना साधा है। 

कांग्रेस की परम्परागत सीट अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार ईरानी ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के महासचिव इतने घबराए हुए हैं कि अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ने के बाद उन्होंने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। गौरतलब है कि गौरतलब है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गई थीं और एक रोड शो किया था। प्रियंका गांधी ने अमेठी में प्रचार के दौरान ईरानी पर जमकर निशाना साधा था।। वह राहुल गांधी के लिए अमेठी में प्रचार कर रही थीं। वहीं अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india