नई दिल्ली, 21 मार्च, (वीएनआई) भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का अपमान करने का आरोप लगाया।
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं। इसे ईरानी ने पूर्व पीएम का अपामान कहा है। गौरतलब है कांग्रेस महासचिव और पूरी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी बीते तीन दिन से उत्तर प्रदेश में लंबी गंगा यात्रा पर थी। उन्होंने अपने दौरे के आखिरी दिन वाराणसी के रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण भी किया और उनके पैतृक आवास पर भी गईं।
No comments found. Be a first comment here!