नई दिल्ली, 14 अगस्त, (वीएनआई) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कठुआ में भारत माता का मंदिर बनाने का ऐलान किया है।
प्रसपा बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा है कि जम्मू के कठुआ में जमीन खरीदकर भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह मंदिर लगभग एक एकड़ जमीन पर बनेगा। भारत माता मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने आगे कहा कि संघ के हाथ में भगवा होता है लेकिन इस मंदिर में भारत माता के हाथ में तिरंगा होगा।
वहीँ इस मंदिर के भीतर महान क्रांतिकारियों और वीरों की मूर्तियां और तस्वीरें लगाई जाएंगी। इसमें अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, सुभाष चंद्र बोस, राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण आदि शामिल होंगे।
No comments found. Be a first comment here!