डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पंचकुला पहुंचे

By Shobhna Jain | Posted on 25th Aug 2017 | देश
altimg

चंडीगढ़, 25 अगस्त (वीएनआई)| धार्मिक संगठन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह यौन दुष्कर्म मामले पर सुनवाई के लिए पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज दोपहर पंचकुला पहुंच गए। अदालत परिसर के पास हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा के पास अपने मुख्यालय से आज सुबह पंचकुला अदालत के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ कारों का भारी काफिला भी रहा। डेरा प्रमुख पर उनकी एक पूर्व शिष्या द्वारा दुष्कर्म का आरोप संबंधी मामले पर उन्हें निजी तौर पर अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए थे। सीबीआई की विशेष अदालत 15 साल पुराने इस मामले में शुक्रवार दोपहर लगभग 2.30 बजे फैसला सुनाएगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : jaikishan
Posted on 12th Sep 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india