शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मानुषी छिल्लर ने हमें गौरवान्वित किया

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Nov 2017 | राजनीति
altimg

मुंबई, 23 नवंबर (वीएनआई)| हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर को बधाई दी। 

शत्रुघ्न ने आज ट्वीट कर कहा, हम देश की ओर से हमारी युवा, मेडिकल की छात्रा और वर्ल्ड ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर को बधाई देते हैं। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है। जय हिंद।

मानुषी मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली छठी भारतीय हैं। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी। इस महीने की शुरुआत में छिल्लर ने चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 17 वर्षो बाद यह ताज जीतने वाली भारतीय बनी थीं। मिस वर्ल्ड 2016 प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वाले ने छिल्लर के सिर पर ताज सजाया। छिल्लर ने इस ताज को जीतने के लिए 108 देशों की प्रतियोगियों को हराया है। मिस मेक्सिको एंड्रीया मेजा फर्स्ट रनर अप और मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल सेकंड रनर अप रहीं। हरियाणा में डॉक्टर दंपति के घर पर जन्मी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है और वह सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्मेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Sep 2020

Today in history
Posted on 3rd Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india