गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू

By Shobhna Jain | Posted on 11th Oct 2017 | देश
altimg

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (वीएनआई)| पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। इसमें करीब 15.22 लाख योग्य मतदाता 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस महत्वपूर्ण उप-चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया, कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़, जो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और आम आदमी पार्टी के सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश कुमार खजूरिया के बीच है। इस उपचुनाव में भाजपा और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता नजर आएगी।

राज्य विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस से भाजपा को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है, जो अपनी इस सीट को हर हाल में बचाने की कोशिश करेगी।  पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी आप दोनों पार्टियों के लिए समीकरण बिगाड़ने का काम कर सकती है।  चुनाव परिणाम की घोषणा 15 अक्टूबर को होगी।  कैंसर के कारण अप्रैल में दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद यह लोकसभा सीट खाली हो गई थी। गुरदासपुर देश का पहला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है, जहां सभी मतदान केंद्रों में वोटर वेरिफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन का प्रयोग किया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अस्त उदय
Posted on 10th Mar 2016
आज का दिन :
Posted on 8th Apr 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india