संजय राउत ने कहा महाराष्‍ट्र का चेहरा और राजनीति दोनों बदल रहे हैं

By Shobhna Jain | Posted on 5th Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 05 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जारी गतिरोध महाराष्ट्र से दिल्ली पहुँचने के बाद राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा हैं।

शिवसेना के वरिष्‍ठ नेता संजय राउत ने कहा 'मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति दोनों बदल रहे हैं, आप देखेंगे। जिसे आप हंगामा कह रहे हैं, वह हंगामा नहीं है, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है, इसमें जीत हमारी होगी। संजय राउत ने आगे कहा कि हमारे पास बहुमत का आंकड़ा है। अभी हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है, जो 175 तक पहुंच सकता है। गौरतलब है शिवसेना के 56 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास 54 विधायक हैं, वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 22nd Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india