सचिन पायलट ने कहा आलाकमान ने कमियों को दूर किया

By Shobhna Jain | Posted on 21st Nov 2021 | राजनीति
altimg
जयपुर, 21 नवंबर, (वीएनआई) राजस्थान में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट में होने वाले बड़े फेरबदल में 12 नए चेहरों को शामिल किया जाना है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान कैबिनेट में सचिन पायलट कैंप के भी पांच चेहरे शामिल होंगे, जिसे लेकर पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कल राजस्थान के कैबिनेट का पुनर्गठन हुआ था। आज प्रदेश के राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और प्रदेश की सरकार ने जो कुछ कमियां थीं उसे पूरा किया है। नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्री शामिल यह एक संदेश है कि कांग्रेस, राज्य सरकार और पार्टी दलितों, पिछड़े और गरीबों के लिए प्रतिनिधित्व चाहती है। लंबे समय से हमारी सरकार में दलित प्रतिनिधित्व नहीं था, अब इसकी भरपाई हो गई है और उन्हें अच्छी संख्या में शामिल किया गया है।
 
गौरतलब है कि राजस्थान की गहलोत कैबिनेट के सभी 21 सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। वहीं इनमें से तीन कैबिनेट मंत्रियों- रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india