रॉबर्ट वाड्रा ने कटियार को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Feb 2017 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 3 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी नेता विनय कटियार को शामिल करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है। रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, एक ऐसे शख्स के नाम को स्टार प्रचारकों की सूची में देखकर हैरानी हुई, जिसका अतीत दागदार रहा है और जो अपनी टिप्पणियों से महिलाओं का निरादर करता है। भगवान हमें बचाएं। वाड्रा ने भाजपा के स्टार प्रचारकों में दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी और वरुण गांधी के साथ कटियार के नाम का उल्लेख करने वाली समाचार पत्र की एक तस्वीर भी साझा की। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वार स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सामने आने पर कटियार ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि उनकी पार्टी में प्रियंका से कहीं अधिक सुंदर चेहरे हैं। कटियार ने प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए मीडिया को कहा था, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे पास स्टार प्रचारकों के रूप में उनसे अधिक सुंदर महिलाएं, अभिनेत्रियां हैं। वाड्रा ने इस बयान के लिए कटियार से माफी की भी मांग की थी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Jan 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india