राजनाथ सिंह एकदिवसीय लखनऊ दौरे पर

By Shobhna Jain | Posted on 18th Nov 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 18 नवम्बर (वीएनआई)| गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और फिर देर रात दिल्ली लौट जाएंगे। 

कार्यक्रम के मुताबिक राजनाथ सिंह आज दोपहर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे अपने सरकारी आवास चार कालीदास मार्ग जाएंगे। इसके बाद शाम को चार बजे से उनका महानगर बूथ सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम है। यह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में आयोजित हो रहा है। इसके बाद राजनाथ सिंह फिर अपने आवास जाएंगे। रात को वह वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Dec 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india