राहुल गांधी दिल्ली में आज सुबह आजादपुर मंडी पहुँचे

By Shobhna Jain | Posted on 1st Aug 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 1 अगस्त, (वीएनआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 4 बजे दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंचे। जहाँ उन्हें देखकर लोग चौंक गए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों से बात की। उनसे सब्जियों के बढ़ती कीमत को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने सब्जियों के दाम पर अन्य लोगों से भी बात की। वहीं इसका वीडियो भी ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी को बाजार में सब्जियों की कीमतों के बारे में पूछताछ करते हुए भी देखा जा सकता है।

गौरतलब है इससे पहले बीते शनिवार को राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दिल्ली की आजादपुर मंडी में एक सब्जी विक्रेता रोते हुए दिख रहा था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 28th Dec 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india