राहुल गाँधी ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज के ट्रांसफर पर कसा तंज

By Shobhna Jain | Posted on 27th Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली हाईकोर्ट के जज एस. मुरलीधर के ट्रांसफर पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं बहादुर जज लोया को याद कर रहा हूं, जिनका ट्रांसफर नहीं किया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, आधी रात में जस्टिस मुरलीधर के तबादले से हैरानी हुई। सरकार न्याय का मुंह बंद करना चाहती है। ये दुखद और शर्मनाक है। 

वहीं मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा, जज मुरलीधर का बिना कारण चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जा रहा है। अचानक से दिल्ली में अपने निवास पर आधी रात को उन्होंने सुनवाई की जिसके बाद उनका ट्रांसफर किया गया। उनकी सुनवाई से कई लोगों की जान बची होगी।

गौरतलब है जस्टिस मुरलीधर का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। वहीं मुरलीधर ने दिल्ली में फैली हिंसा पर पुलिस को काफी फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 2nd Nov 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india