कांग्रेस नेता अहमद पटेल की अर्थी को राहुल गांधी ने दिया कंधा

By Shobhna Jain | Posted on 26th Nov 2020 | राजनीति
altimg

भरुच, 26 नवंबर, (वीएनआई) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन के बाद आज उन्हें गुजरात को भरुच जिला स्थित उनके पैतृक गांव पिरामण में दफन किया गया हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने भी पटेल की अर्थी को कंधा दिया। 

एक जानकारी के अनुसार आज अहमद पटेल की अंतिम-क्रिया में कई प्रांतों से कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं राहुल के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी पिरामण गांव में नजर आए। जबकि नेताओं की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ पटेल के शव को कब्रिस्तान की ओर ले जाया गया था। कब्रिस्तान में अहमद पटेल माता-पिता की कब्र के बगल में दफनाए गए। गौरतलब है अहमद की इच्छा थी कि, उन्हें उनकी पैतृक भूमि के सीमाने में ही दफनाया जाए। इसीलिए उन्हें उनके माता-पिता की कब्र के बगल में ही दफनाया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india